डिप्टी सीएम से मिले सूर्य प्रताप शाही, जताया शोेक
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या के निधन पर शोक ब्यक्त करने के लिए शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीएम से उनके पैतृक घर सिराथू में भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि 6 अक्तूबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्या का निधन लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया है। पिता के निधन के बाद से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या अपने पैतृक घर सिराथू में ही ठहरे हुए हैं। पिता के निधन के बाद से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलने के लिए सिराथू पहुंचे। उन्होंने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके पूर्व कृषि मंत्री ने दिवंगत श्याम लाल मौर्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया।