मंझनपुर। कौशांबी ब्लॉक के म्योहर गांव में रिक्त चल रही कोटे की दुकान का प्रस्ताव कोरम के अभाव में टल गया। कोरम पूरा नहीं होने पर प्रस्ताव कराने पहुंचे अधिकारियों को गांव से बैरंग लौटना पड़ा।
म्योहर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानें हैं। इसमें शांति देवी की दुकान दो जून को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दी गई थी। चार माह से निलंबित चल रही दुकान का आवंटन करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने दस अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी। प्रस्ताव कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीओ आईएसबी अमीरुद्दीन वारसी, ग्राम प्रधान दिनेश गौतम व करारी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। प्रस्ताव कराने के लिए कुल मतदाताओं के सापेक्ष मौके पर मात्र 622 ग्रामीण ही पहुंच सके। इसके चलते एडीओ आईएसबी ने प्रस्ताव निरस्त करते हुए अगली तिथि निर्धारित होने की बात ग्रामीणों को बताई और चले गए। कोरम पूरा नहीं होने दुकान लेने के लिए मैदान में उतरे लोगों में मायूसी दिखी।