फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को बंधक बनाकर खंगाल डाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव में सोमवार रात चोर मां-बेटी को कमरे में बंद करके घर से नकदी-गहने सहित करीब एक लाख का सामान समेट ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बट बंधुरी निवासी कमलेश कुशवाहा इलाहाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार रात उसकी पत्नी और बेटी खाने के बाद एक ही कमरे में सो गईं। इस दौरान चोरों ने मां-बेटी के कमरे की बाहर से सिटकनी लगा दी। इसके बाद आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर करीब पांच हजार नकद, करीब 80 हजार के गहने, कपड़ा, बर्तन- बिस्तर आदि उठा ले गए। शोर मचाने पर चोरों ने मां-बेटी को जान से मार डालने की धमकी दे रखी थी। चोरों के जाने पर गृहस्वामिनी के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने घेराबंदी करके चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें