फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसा गांव में घर से सोलर पैनल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव स्थित एक मकान में चोर सोमवार रात जगहट होने और शोर मचाने पर गृहस्वामी को पीटकर लहूलुहान करके सिर्फ सोलर पैनल लेकर भाग निकले। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


ओसा (चपरी आम) निवासी चंद्रशेखर पुत्र स्व. शिवप्रसाद मौर्य किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर कुछ चोर छत पर चढ़ आए। वह नीचे पहुंचने के लिए जाल काट रहे थे। इस बीच गृहस्वामी की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। इसके बाद छत पर रहा सोलर पैनल लेकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक छह बदमाश थे। किसी को भी वह पहचान नहीं पाया है। सभी ने मुंह काले पकड़े से ढक रखा था। घटना के बाद चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें