फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चिरला मुंजफ्ता गांव में गुरुवार रात मां की फटकार से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


चिरला मुंजफ्ता गांव की नेहा (16) पुत्री दीनानाथ कक्षा दस की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम घरेलू काम नहीं करने को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसी के बाद रात को जब सभी लोग सो गए तो नेहा ने कमरे में दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटककर फांसी लगा ली। सुबह किशोरी को फंदे से लटकता देख परिवारीजनों की चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि परिवार वालों ने पीएम कराने से मना कर दिया। इसलिए पंचनामा करके लाश उनके हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें