फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 गांवों में 24 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
40 गांवों में 24 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

एक फाल्ट आने पर छह जगह टूटे जर्जर विद्युत तार
बिजली न मिलने से गांवों में दिन भर रहा पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर का तार बुधवार की शाम छह जगह टूटकर गिर गया। जानकारी मिलने पर लाइनमैन के हाथ-पांव फूल गए। सब अपना मोबाइल स्विच आफ कर संपर्क से कट गए। उधर बिजली न मिलने से 40 गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। गुरुवार की सुबह से तार जोड़ने में जुटे लाइनमैन 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर सके।
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर से इलाके के 40 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस लाइन में लगभग 45 साल पहले लगे विद्युत तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तारों के टूटकर गिरने से इलाकाई उपभोक्ताओं को रोस्टर की बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। फाल्ट की वजह से बरई, इछना, म्योहर, म्योहरिया, बंधुरी व रानीपुर गांव में तार टूटकर गिर गया। सूचना पर तैनात एसएसओ ने आपूर्ति तो ठप कर दिया। लेकिन रात में लाइनमैन ने तार जोड़ने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते फीडर से जुड़े 40 गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। सुबह टूटे तारों को जोड़ने के लिए एक-एक कर छह स्थानों पर लाइनमैन दिनभर पसीना बहाते रहे। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद मंझनपुर फीडर की आपूर्ति 24 घंटे बाद शाम छह बजे बहाल हुई। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

----------
दो साल से खराब है उपकेंद्र की इनकमिंग
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग दो साल से काम नहीं कर रही है। इसके चलते लाइन में फाल्ट आते ही विद्युत तार टूटकर गिर जाते हैं। तार टूटकर गिरने का सिलसिला सबसे अधिक मंझनपुर फीडर में देखने को मिलता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए जेई ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा पर जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग के जिम्मेदार तैयार ही नहीं हो रहे हैं। सबसे खराब स्थिति तो गर्मी शुरू होने के बाद होती है। लोड बढ़ने के कारण जर्जर विद्युत तार जगह-जगह टूटकर गिरने लगते हैं। इससे लोगों की फसल जलने का भी खतरा रहता है। बावजूद इसके जर्जर हो चुके तारों को न तो बदला जा रहा है और न ही इनकमिंग ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन

--------
क्या कहते हैं जेई
तार बेहद जर्ज हैं। रही-सही कसर खराब इनकमिंग पूरी कर रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कोई इंतजाम न किए जाने से किसी तरह चल रहा है।
सौरभ मौर्य, जेई सरायअकिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें