फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : मिलावटी खोवे से तैयार हो रही मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी खोवे से तैयार हो रही मिठाई
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी खामोश, दुकानों में कुंतलों मिठाई डंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रक्षाबंधन पर्व के लिए प्रतिष्ठानों में मिलावटी खोवे से बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार हो रही हैं। अधिकांश दुकानों में मिठाई बनाकर डंप कर ली गई है। त्योहार के दिन इनको सजाकर ग्राहकों को बेचा जाएगा। मिलावटी खोवे से बनी मिठाइयों का यह कारोबार रक्षाबंधन के दिन चमकेगा। ग्राहकों को लूटने का पूरा इंतजाम कर लिया गया है, लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी खामोश हैं।
जिले की सभी प्रमुख बाजार रक्षाबंधन पर्व होने के कारण गुलजार हैं। सुबह से लेकर शाम तक चहल-पहल बनी रहती है। मिठाई का भी कारोबार अपने चरम पर है। रात-दिन बाहर से कारीगरों को बुलवाकर मिठाई बनवाई जा रही है। मिलावटी खोवे का इसमें भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। तरह-तरह की मिठाइयां बनाकर रख ली गई हैं। त्योहार के दिन सुबह से ही अलग से काउंटर लगाकर मिठाइयों की बिक्री की जाएगी। इन मिठाइयों के खाने से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। इसकी प्रबल संभावना है, इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम कार्यालय में बैठी है। न तो जांच हो रही है, न ही किसी तरह की कार्रवाई। यदि टीम कभी निकलती भी है तो केवल प्रतिष्ठान देखती है, उसका कारखाना कभी चेक नहीं होता। मिठाई के कारोबारियों ने दुकान से अलग कारखाना बना रखा है। सारा खेल कारखाने में ही होता है। यहीं मिलावटी खोवे की बनी मिठाइयां डंप रहती हैं। जरूरत पड़ने पर ट्राली में लादकर इनको दुकान तक पहुंचाया जाता है। जिले में लगभग सौ कुंतल से ज्यादा मिठाई बनवाकर दुकानदारों ने डंप कर लिया है। रात-दिन कारखानों में काम चल रहा है।
विज्ञापन

-------------------------
दूध की नहीं घटी आपूर्ति तो कहां से आया खोवा
मिलावटी खोवे से मिठाई बन रही है। इसको लेकर लोग सवालिया निशान भी उठाने लगे हैं। मंझनपुर के रमेश चंद्र का कहना है कि दूध की आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आई है। सबके घरों में दूध की आपूर्ति हो रही है तो इतनी भारी मात्रा में मिठाई बनाने के लिए दुकानदारों को खोवा कहां से मिला। चरवा में मिलावटी खोवे का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। यहीं से खोवे की आपूर्ति होती है। दो माह पहले मिलावटी खोवा बेचने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी लिखी थी। इसके बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

----------------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
टीम को छापा मारकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हो रही है तो वह इस संबंध में सवाल-जवाब करेंगे। साथ ही सभी बाजारों में छापामार कार्रवाई कराएंगे।
मनीष कुमार वर्मा-डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें