कड़ाधाम कोतवाली के शरीफाबाद गांव की महिला के खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। पीड़िता ने बैंक शाखा समेत पुलिस से शिकायत की तो जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला।
शरीफाबाद निवासी कल्पना देवी ने बताया कि पति पंकज परदेस में रहकर कमाई करता है। वह गर्भवती है। प्रसव का समय भी नजदीक आने वाला है। पति ने 13 अप्रैल को खाते में साढ़े 11 हजार रुपये भेजे थे। कल्पना ने दूसरे दिन बैंक शाखा जाकर डेढ़ हजार रुपये निकाल लिए।
29 अप्रैल को कल्पना पासबुक प्रिंट कराने पहुंचीं तो पता चला कि 23 अप्रैल को टाइनी शाखा की मदद से उसके खाते से साढ़े नौ हजार रुपये निकाले गए है। यह सुन उसके होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।