फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में दरोगा-सिपाही को एक छुट्टी

Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 24 घंटे की ड्यूटी के चलते थकान और तनाव की समस्या से जूझ रहे पुलिस कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता ने जिले के सभी दरोगाओं और सिपाहियों को अब हर दस दिन में एक अवकाश देने की व्यवस्था की है। इसके लिए थानों में तैनात दरोगा-सिपाहियों की रोटेशन सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिन लगातार काम करने के कारण पुलिस कर्मियों में तनाव व थकान की समस्या बढ़ गई है। कोई साप्ताहिक अथवा मासिक अवकाश नहीं मिलने के कारण पुलिस कर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। समस्या को देखते हुए एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने शानदार पहल की है। पुलिस कप्तान ने अब दस दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले कांस्टेबल, हेडकांस्टेबल तथा एसआई को 11वें दिन अवकाश देने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों, थानेदारों को अपने-अपने कर्मियों के अवकाश का रोस्टर बनाने का निर्देश दिया है। चेताया कि इस व्यवस्था का वह स्वयं समय-समय पर मानीटरिंग करेंगे। लिहाजा इसके अनुपालन में किसी तरह की लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक दस दिन में एक अवकाश की व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए सभी थानों और दफ्तरों में तैनात दरोगाओं-सिपाहियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें