फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में की एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक महिला को करीब डेढ़ लाख का चूना लगा दिया। पांच साल का वक्त बीत जाने के बाद नौकरी नहीं मिली तो महिला ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि ठगी करने वाले ने अब उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
संपूर्ण समाधान दिवस में पूरामुफ्ती कोतवाली के महमूदपुर गांव की गायत्री देवी ने बताया कि उसका बेटा बेरोजगार है। फतेहपुर जनपद के खागा कस्बा स्थित सर्राफा गली में रहने वाले एक व्यक्ति की ससुराल उसके पड़ोस में है। वह अक्सर ससुराल आया करता है। वर्ष 2013 में उसने बेरोजगार बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर एक लाख 65 हजार ले लिए। इसके बाद वह काफी दिनों तक टरकाता रहा। अब न तो नौकरी ही मिल रही है और न ही पैसा। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ने इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बंटवारे के विवाद में भाई-भाभी को पीटा
चरवा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के घूरी गांव में सोमवार की शाम बंटवारे से असंतुष्ट एक युवक ने भाभी और बड़े भाई को पीट दिया। पुलिस से शिकायत की गई है। गांव की सूरजकली पत्नी अरविंद ने बताया कि उसके पति ने देवर मान सिंह का हिस्सा उसे दे दिया है। इसके बाद भी देवर अपने हिस्से से संतुष्ट नहीं है। सोमवार शाम वह मवेशियों को चारा देने गई थी, तभी वहां पहुंचे मानसिंह ने गाली-गलौच कर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर उसके पति को भी पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें