फोटो32केए पीजी कॉलेज में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी।स्रोत
कासगंज। जिला ओलंपिक गेम्स 2025 के तहत केए कॉलेज में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दमखम दिखाया। इस दौरान उन्होंने पुरुष, महिला और जूनियर वर्गों के में ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियाें को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक मिलेंगे। पुरस्कार वितरण एक जनवरी को होगा। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और जूनियर वर्गों के खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करने उतरे। पुरुष वर्ग में सब-जूनियर और जूनियर श्रेणियों के विजेताओं में आर्यनेन्द्र, अभावश यादव, अहमद अमान खान, पार्थ, अमित यादव और हर्षित शामिल रहे। बालिका वर्ग में जूनियर और अंडर-10 श्रेणी में चांदनी, मोनिका, शिवानी, अंशिका, गार्गी, विनिता और डोनी ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में हर्ष वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ, संघ सचिव डॉ. प्रवीन सिंह जादौन, संयुक्त सचिव बृजेश यादव और कोषाध्यक्ष सुनील पहलवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एक जनवरी को किए जाएंगे।