फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 27 Jun 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पवसरा गांव में शनिवार रात एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राहुल (पुत्र विजेंद्र सिंह) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज के मोहिनी गांव का निवासी था और वर्तमान में पत्नी के साथ पवसरा गांव में गल्ला मंडी के पास रह रहा था मृतक के पिता विजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि बेटे राहुल की पहले हत्या की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजन के आरोपों के आधार पर पुलिस युवक की पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें