30 जून को अलीगढ़ के महाविद्यालयों को अंकतालिकाएं व उपाधियां सौंपी जाएंगी। 1 जुलाई को एटा जिले के महाविद्यालयों को दस्तावेज मिलेंगे। 2 जुलाई को हाथरस और 3 जुलाई को कासगंज जिले के महाविद्यालयों को वितरण होगा।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अंकतालिकाओं और उपाधियों के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वितरण 30 जून से 3 जुलाई तक चार जिलों के महाविद्यालयों को किया जाएगा।
विज्ञापन
30 जून को अलीगढ़ के महाविद्यालयों को अंकतालिकाएं व उपाधियां सौंपी जाएंगी। 1 जुलाई को एटा जिले के महाविद्यालयों को दस्तावेज मिलेंगे। 2 जुलाई को हाथरस और 3 जुलाई को कासगंज जिले के महाविद्यालयों को वितरण होगा।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के सफल विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज मुद्रित हो चुके हैं। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के लिए है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों से अपील की है। उन्हें अपने संस्थान के किसी अधिकृत कार्मिक को विश्वविद्यालय भेजना होगा। कार्मिक को नियुक्ति अथवा अनुमोदन पत्र साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही, उन्हें अपने आधार कार्ड की प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।