फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो15कासगंज में पोस्टमार्टम गृह से मृतक युवक विमल के शव को लेकर जाते उसके परिजन। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में गांव जधई के पास बुधवार की सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की माैके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे घायल युवक की इटावा ले जाते समय मौत हो गई। दोनों हरियाणा से बाइक से बदायूं के गांव जौरी होने जा रहे थे।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के गांव लखनपुर निवासी देवेंद्र (30) और जिला बदायूं थाना कादरचौक के गांव जौरी नगला निवासी विमल (25) के साथ बुधवार को बाइक से नगला जौरी जा रहे थे। कादरगंज मार्ग पर गांव जधई के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवेंद्र की मौत हो गई जबकि विमल घायल हो गया था।
परिजन उसे गंजडुंडवारा सीएचसी से इटावा ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को मौत की सूचना दी। मृतक के पिता महेश ने बताया कि विमल और देवेंद्र हरियाणा में एक कंपनी में काम करते थे। वह देवेंद्र की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जौरी नगला जा रहे थे। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें