सिढ़पुरा। गांव नोरी में बीती देर रात अराजक तत्वों ने श्रीमती मुन्नीदेवी पब्लिक स्कूल के पास लगे महाराणा प्रताप के फ्लेक्स को फाड़ दिया। इस घटना से क्षत्रिय समाज में रोष फैल गया।। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। महाराणा प्रताप समिति ने 9 मई को जयंती के अवसर पर यह फ्लेक्स लगवाया था। समिति नोरी के अध्यक्ष अतुल कुमार ने जब फ्लेक्श फटे देखे तो इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे और पुलिस टीम के साथ घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जांच में जुट गए।पुलिस ने गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। संवाद