फोटो26लापता युवक इसरार खान का फोटो। स्रोत:परिजन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ततारपुर कॉलोनी का एक युवक दोस्तों के साथ पर शराब पीने के बाद हजारा नहर में नहा रहा युवक काली नदी के तेज बहाव में डूब गया। युवक की तलाश के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।
ततारपुर निवासी सलीम ने बताया कि रविवार शाम उसका 20 वर्षीय भाई अलीम पुत्र इसरार खान दोस्तों के साथ हजारा नहर के किनारे शराब पी रहा था।
इस दौरान उसने नहर में दो बार छलांग लगाई और नहाते समय काली नदी की ओर जाने वाली तेज धारा की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गया।
खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन और तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन ने तत्काल घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई लेकिन रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण सफलता हाथ नहीं लगी।
रविवार रात तक पता न चलने पर सोमवार को प्रशासन ने एटा से पीएसी फ्लड यूनिट की टीम को बुलाया। पीएसी जवानों ने नदी में उतरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। संवाद