फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत

Thu, 11 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में एटा मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। युवक को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। गांव भ्रवासिनी निवासी अवधेश (28) पुत्र माधव सिंह भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। अवधेश बृहस्पतिवार सुबह 10:15 बजे बाइक से अमांपुर कस्बा से गांव लौट रहा था। एटा मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। पेड़ से बाइक टकराने पर वह घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर व आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें