फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा में डूबे युवक का 16 दिन बाद मिला कंकाल

Thu, 11 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य में कादरगंज गंगाघाट पर 25 नवंबर को डूबे युवक का कंकाल 16 दिन बाद दो किलोमीटर दूरी पर गंगा से पुलिस ने बरामद किया है। युवक भाई को बचाने के प्रयास में डूब गया था। कई दिनों तक एसडीआरएफ की टीम ने युवक को बरामद करने के लिए रेस्क्यू चलाया था। गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल निवासी कन्हैया लाल (16) पुत्र अरविंद वर्मा 25 नवंबर को कन्हैया अपने बाबा राजाराम वर्मा की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पिता के साथ कादरगंज घाट पर गया था। इस दौरान गंगा स्नान करते समय उसका बड़ा भाई विक्रांत नहाते समय अचानक गहराई में चला गया। भाई के गंगा में डूबने पर वह उसे बचाने के लिए कूद गया। उसने बड़े भाई को तो बचा लिया,लेकिन वह खुद गहरे पानी में डूब गया। पीएसी फ्लड यूनिट व एसडीआरएफ टीम कई दिनों तक उसे गंगा से बरामद करने के प्रयास लगी रहीी। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह गंगाघाट से दो किलोमीटर दूर गंगा किनारे पर ग्रामीणों ने युवक कंकाल पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से युवक की शिनाख्त की। मृतक के पिता अरविंद वर्मा आरएसएस के नगर संचालक हैं। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि गंगा में कंकाल को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें