फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती को बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 16 May 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी का जबरन धर्मांतरण कराया। उनकी बेटी ने किसी तरह दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल की। इस दौरान रोते हुए जानकारी दी कि आरोपी उसे बंधक बनाकर रखे हैं। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने बेटी को बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर पुलिस ने गौतमबुद्धनगर निवासी चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पटियाली के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 26 मार्च को उनकी 18 वर्षीय पुत्री को चारमूर्ति नोएडा तिगड़ी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर के रहने वाले आरोपी मोहित, आकाश, गौरव और राधिका बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए थे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बेटी का जबरन धर्मांतरण कराया। उनकी बेटी ने किसी तरह दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल की। इस दौरान रोते हुए जानकारी दी कि आरोपी उसे बंधक बनाकर रखे हैं। उसके साथ गलत काम किया जा रहा है। जब उन्होंने उन नंबरों पर वापस कॉल की तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद जब उनके पति प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पटियाली गए तो पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया। संवेदनहीन टिप्पणी की। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पटियाली थाना पुलिस को आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि मामले में युवती की पहले से गुमशुदगी दर्ज है। अब कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें