फोटो38भरगैन में युवक की हत्या के बारे में जानकारी करते पटियाली सीओ संदीप वर्मा । स्रोत: पुलिस
पटियाली। कोतवाली भरगैन कस्बा में मंदपुर रोड पर पेड़ से बांधने के बाद ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी। शुक्रवार की दोपहर खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ। शव के पास खून से सनी ईंटें पड़ी हुई थी। पुलिस युवक की हत्या के मामले में पूछताछ कर रही है।कस्बा भरगैन निवासी आदिल (35) पुत्र छोटे खां का खून से लथपथ शव शुक्रवार की दोपहर मंदपुर रोड पर बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। उसकी गर्दन में मफलर से फंदा लगाने के बाद पेड़ से बांध दिया था। उसके चेहरे पर ईंटों से कूचने के निशान हैं। शव के पास खून से सनी ईंटें पड़ी हुई थी। किसी ने फोन कर शव के बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी और लोगों से पूछताछ की। मृतक के भांजे नूर पठान ने बताया कि उनका मामा नशेबाजी करता था। वह बृहस्पतिवार की उनके दोस्तों के साथ कस्बे में ही एक होटल में टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसके बाद वह वहां से उठकर चले गए। शुक्रवार की दोपहर कस्बे के लोगों ने मंदपुर रोड पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उन्होंने ईंट से सिर और चेहरा कुचल कर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आदिल की शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार के सदस्य गुजरात में रहते हैं। परिजन को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अन्य पहलू पर भी पूछताछ की जा रही है।