फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उतरा करंट, छूने से युवक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 29 May 2024 03:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बिजली के खंभे में लगे सपोर्ट तार में करंट उतर आया। तार छूने पर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उतरा करंट, छूने से युवक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बिजली के खंभे में सपोर्ट के लिए लगे तार में करंट आ रहा था। उससे वह छू गया था। खबर मिली तो घर में रोना-बिलखना शुरू हो गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।   

विज्ञापन


घटना सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के पहलोई गांव की है। गांव निवासी डॉ रामनाथ के घर के पास लगे बिजली के खंभे में सपोर्ट के लिए लगे तार में करंट आ गया। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (35) उधर से निकल रहा था। वह तार से छू गया। करंट लगने से वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। परिजन आनन-फानन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजन को सांत्वना देते हुए जाम खुलवाया। सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। बताया गया कि दो भाइयों में सुरेंद्र बड़ा था। इस पर छह बच्चे (चार लड़के, दो लड़कियां) हैं। सभी नाबालिग हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन लापरवाही बरतने पर विद्युत विभाग के कर्मियों को कोसते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें