फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यशिका के शानदार शतक से आगरा रेड विजेता

विज्ञापन
क्रिकेटर य​शिका
विज्ञापन
आगरा। राधा माधव क्रिकेट मैदान पर अंडर-15 गर्ल्स विंटर कप का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार को यशिका के शानदार शतक की बदौलत आगरा रेड विजेता बना।
विज्ञापन

टॉस आगरा रेड की कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 35 ओवर के मैच में आगरा रेड ने 3 विकेट खोकर 219 रन बनाए। यशिका ने शानदार 135 रन और वंशिका राजपूत ने 32 रनों का योगदान दिया। आगरा ब्लू के गेंदबाज सिमरन लोदी ने 1, अनुष्का ने एक और साक्षी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा ब्लू टीम 158 रनों पर ही सिमट गई। श्रेया यादव ने 77 रन बनाए। आगरा रेड की ओर से गेंदबाज वंशिका राजपूत और मान्य दीक्षित ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन के लिए यशिका यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें