फोटो 01 सोरोजी में यादव जी की लव स्टोरी के विरोध पैदल मार्च यादव समाज के लोग। स्रोत: संवाद
सोरोंजी। यादव समाज के लोगों ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बैन लगाने की मांग को लेकर तीर्थनगरी के मेला ग्राउंड से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संजीव कुमार को सौंपा। सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि फिल्म के सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेलर से पता लग रहा है कि यादव समाज को फिल्म में आपत्तिजनक और गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है जो कतई स्वीकार नहीं है। पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने से समाज में वैमनस्यता एवं तनाव बढ़ सकता है जिससे विभिन्न वर्गों के बीच अशांति फैल सकती है। ज्ञापन में फिल्म निर्माता के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर फिल्म के रिलीज पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव, बृजेश पहलवान, प्रवेंद्र राना, संजय उपाध्याय, रानू शर्मा, वरुण यादव, आशीष यादव, कमल यादव आदि मौजूद रहे।