फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अपमिश्रित डीजल की बिक्री पर दो पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो30 कासगंज आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए ड्रम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अपमिश्रित डीजल की अवैध बिक्री के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर डीजल जब्त किया है। मामले में दो आरोपितों के खिलाफ सोरोंजी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार को सोरोंजी–सहावर मार्ग स्थित एक दुकान पर टैंकर से अपमिश्रित डीजल की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक कृष्ण गोपाल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान डीजल में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 1200 लीटर अपमिश्रित डीजल को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही 13 ड्रम, मशीन आदि भी जब्त कर ली। प्राथमिक जांच में डीजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। आशंका है कि इसमें अवैध रूप से अन्य पदार्थ मिलाकर बिक्री की जा रही थी, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान और इंजन को क्षति पहुंच सकती थी। पूर्ति निरीक्षक ने रौकी निवासी अलगोजी नगला हाथरस, दुकान स्वामी अशोक कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी कासगंज के खिलाफ सोरोंजी थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले में मिलावटी पेट्रोल-डीजल की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें