फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन

Sat, 24 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
सहावर में आयोजित कुश्ती-दंगल में पहलवानों के हाथ​ मिलवाकर कुश्ती शुरू करातीं चेयरमैन नाशी खान।स
विज्ञापन
सहावर। उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले पर शनिवार को कुश्ती -दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, हरियाणा सहित कई अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने भाग लिया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने किया। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने पहलवानों का पगड़ी, शॉल, माला और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका इफात खान मम्मा पहलवान, काले पहलवान और बबलू पहलवान ने निभाई। संचालन जावेद खान और अजहर बेग ने किया। दंगल में भारत केसरी नासिर मेवात सहित अन्य पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, राकेश सिंह राजपूत, चरण सिंह यादव, जावेद खान, प्रवेंद्र राणा, जहीर अहमद, रामनरेश यादव, उमेश चंद्र, दिनेश शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें