फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सनातन धर्म पुरातन संस्कृति व परंपराओं का अद्भुत संगम

Sat, 24 Jan 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21सोरोंजी में भागवत कथा में उपस्थित श्रोतागण।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। नगरिया मार्ग स्थित चौरासी घंटे वाली माता मंदिर में देवी भागवत कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह व मां गंगा अवतरण की कथा वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित प्रशांत कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा वाचन करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पुरातन संस्कृति व परंपराओं का अद्भुत संगम हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कंस वध, उद्धव गोपी संवाद, श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह का मनोहारी वर्णन किया। आचार्य ने गोकुल से भगवान श्री कृष्ण के मथुरा चले जाने के बाद गोपियों की दशा का मार्मिक वर्णन किया। भगवान कृष्ण ने अपने विरह में तड़प रहीं गोपियों को संदेश भिजवाया, ऊधौ मोहि ब्रज विसरत नाहीं....... । गोपियों संग भगवान कृष्ण के महारास की अद्भुत प्रस्तुति पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। इस दौरान दीपक गुप्ता, आनंद माहेश्वरी, घनश्याम मौर्य, अनिल गुप्ता, अंबर, मधुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें