फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिलाओं की नजरें आम बजट पर, उम्मीदें बढ़ीं

Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 10पाना देवी, गृहणी। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के पहली फरवरी को पेश होने वाले बजट पर जिले की महिलाओं की निगाहें भी टिकी हैं। महिलाएं उम्मीद जता रही हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उनके हितों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करेंगी। बजट में महंगाई कम करने के उपाय होंगे, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की महिलाएं मानती हैं कि सही बजट उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और उनके परिवारों और समाज को भी लाभ पहुंचाएगा। इसलिए वे वित्त मंत्री से अपेक्षा कर रही हैं कि महिलाओं और आम आदमी के हितों को सर्वोपरि रखा जाए। बजट में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान होना चाहिए।




हमें उम्मीद है कि बजट में महिलाओं के लिए छोटे व्यवसाय, कुटीर उद्योग और स्वरोजगार योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इससे परिवार की आमदनी बढ़ेगी। -वर्षा शर्मा, गृहिणी
विज्ञापन




शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अधिक फंड आवंटित होना चाहिए। इससे लड़कियों और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। - पाना देवी, गृहिणी



महिलाओं के लिए बैंकिंग, लोन और वित्तीय सहायता की सुविधा और बढ़ाई जानी चाहिए। इससे छोटे व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। -कुमकुम वार्ष्णेय, गृहिणी



रोटी, कपड़ा, मकान की पूर्ति आम आदमी के लिए आसान नहीं है। गरीब तबका महंगाई के बोझ से दब रहा है। बजट में लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। -रूबी पाटकर, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें