फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संविदा परिचालक बनकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। महिला सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज शनिवार को रोडवेज डिपो में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संविदा परिचालक (कंडक्टर) के पद पर भर्ती कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

इस अनूठी पहल से जहां महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी, वहीं डिपो में परिचालकों की कमी भी दूर होगी। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाने के लिए रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लेकर समय से डिपो पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें