फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हॉकी में महिलाएं राज्य स्तर पर दिखा सकेंगी प्रतिभा

Wed, 10 Dec 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की महिला हॉकी खिलाड़ियों की राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली, सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। खेल विभाग बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित करेगा।उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर होने वाली महिला हॉकी प्रतियाेगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन होना है।महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 11 दिसंबर को अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 16 से 18 दिसंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ समय से पहुंचकर प्रति भाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें