फोटो34कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
कासगंज। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण अभियान एवं महिला सम्मान की दिशा में पहल करते हुए परिवहन निगम में महिलाओं के लिए संविदा परिचालक के पद पर भर्ती किया जाएगा। जनपद अलीगढ़ में 1 दिसंबर को मसूदाबाद बस स्टैंड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक पद अलीगढ़ के मसूदाबाद बस स्टैंड पर रोजगार मेले का अयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस पद के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड करने वाले अभ्यार्थियाें को प्राथमिकता दी जाएगी। परिचालक के पद पर कार्य करने के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, कंप्यूटर सीसीसी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र की युवती व महिलाएं आवेदन कर सकती है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में शासनादेश नियमानुसार छूट दी जाएगी। रोजगार मेले के साथ-साथ परिवहन निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि 1 दिसंबर को महिला परिचालक को संविदा के पद पर भर्ती के लिए अलीगढ़ में रोजगार मेला लगाया जाएगा।