फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बैंकों में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरुक करती पुलिस ।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सहावर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रमुख बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ग्राहकों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ग्राहकों को बताया गया कि साइबर ठग लालच देकर ओटीपी या अन्य निजी जानकारी मांगते हैं। इससे लोग सतर्क रहें। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध कॉल को नजरअंदाज करने व संदेह होने पर तुरंत बैंक शाखा से संपर्क करने को कहा। साथ ही बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया गया कि यदि किसी नए नंबर से लॉटरी लगने का कॉल आता है तो अपनी निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठग अक्सर लोन या केवाईसी अपडेट के बहाने फोन करके दस्तावेज और ओटीपी मांगते हैं। ऐसे प्रलोभन से बचने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें