फोटो 09 से 13 तक
-ब्यूटी पार्लरों में हेयर स्टाइल के लिए हो रही एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। महिलाओं में हेयर स्टाइल का क्रेज खूब बढ़ रहा है। फ्रेश फ्लावर, लो बन, सॉफ्ट कर्ल्स हेयर भा रहे हैं। ब्यूटी पार्लरों में दुल्हन से लेकर मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन में जाने वाली महिलाओं की हेयर स्टाइल की एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है।
सहालग के सीजन में महिलाओं में फैशन और ट्रेंड का क्रेज देखा जा रहा है। महिलाएं हेयर स्टाइल के सबसे अलग दिखने पर अधिक ध्यान दे रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ब्यूटी पार्लर संचालक फ्रेश फ्लावर हेयर स्टाइल, लो बन, सॉफ्ट कर्ल्स, मेसी बन, फ्रेंच ब्रेड, डोनट बन और हेवी हेयर ज्वेलरी स्टाइल आदि के विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। दुल्हनों में परंपरागत के साथ आधुनिक लुक का मिश्रण देने वाले हेयर स्टाइल भी लोकप्रिय हो रहे हैं। दुल्हनें अपनी पोशाक, रंग और थीम के अनुसार हेयर स्टाइल चुन रही हैं। संचालकों ने इनके रेट भी निर्धारित कर रखे हैं। यह 500 से 1000 रुपये तक हैं।
महिलाओं का कहना है कि बदलते फैशन, सोशल मीडिया ट्रेंड और इंस्टाग्राम रेडी लुक की वजह से हेयर स्टाइल अब मेकअप जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। पार्लर संचालक निधि माहेश्वरी बताती हैं कि शादी की तारीख तय होते ही महिलाएं अब मेकअप के साथ हेयर स्टाइल का स्लॉट पहले से बुक कर रही हैं, क्योंकि शादी के दिन ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रहती है।
हेयर स्टाइल की दर
फ्रेश फ्लावर : 500
लो बन : 500
सॉफ्ट कर्ल्स : 500
डोनट बन : 500
मेसी बन : 800
फ्रेंच ब्रेड : 800
हेवी हेयर ज्वेलरी : 1000