फोटो 21 जिला अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी करती पुलिस। संवाद
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई और 27 दिन का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोरोंजी के गांव हुसैनपुर निवासी प्रदीप (22) पुत्र पीतांबर अपनी बहन कुंती देवी (28) पत्नी निर्दोष और उसके 27 दिन के बेटे विराट के साथ बाइक से कासगंज आ रहे थे। उन्हें नवजात को डॉक्टर से दवा दिलानी थी।
कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप और विराट का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
छह साल से मायके में रह रही थी
मृतका के भाई मानपाल ने बताया कि पति से विवाद के बाद कुंती पिछले पांच महीने से मायके में रह रही थीं। उनके पति गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कुंती के तीन बच्चे बड़ा बेटा आरुष (5), सोम (3) और नवजात विराट (27 दिन) हैं। हादसे से मां अशोक देवी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
वर्जन:
सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - आंचल चौहान, सदर सीओ
फोटो 21 जिला अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी करती पुलिस। संवाद
फोटो 21 जिला अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी करती पुलिस। संवाद