फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 10 Jan 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव कुंवरपुर में एक महिला ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कुंवरपुर निवासी गुड्डो देवी (58) पत्नी राघवेंद्र सिंह का शव शनिवार की शाम फंदे पर लटका मिला। बेटे सत्यम सोलंकी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परिवार के ही कुछ लोगों से मां का नाली पर रोज विवाद होता था। शनिवार शाम को भी जब वह घर पर नहीं था। तब उनके बीच विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने मां की पिटाई कर दी। इससे आहत आकर मां ने घर से कुछ दूर चकरोड के पास शहतूत के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिली तो तुरंत मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला ने नाली के विवाद में मारपीट के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें