फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गणेशपुर में में किराए के मकान में महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

Sat, 04 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 14 गंजडुंडवारा में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड स्थित गणेशपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब कमरे से खून बहकर बाहर आते देखा, तो मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एटा रोड गणेशपुर निवासी शिवली (30) पत्नी जीशान निवासी थाना बिल्सी क्षेत्र के भैंसा गोसाई, बदायूं अपनी 10 वर्षीय बेटी अनमोल के साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों ने कमरे के दरवाजे से खून बहता देखा तो लोग घबरा गए। सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस और पटियाली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। हत्या की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य (सबूत) एकत्रित किए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मौत के सही कारणों और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फोटो 14 गंजडुंडवारा में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें