जलेसर। क्षेत्र के गांव सिलामई में शराब के नशे की हालत में कुछ लोग जबरन एक महिला के घर में घुस गए। घर में घुसे चार लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सामान की तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीट दिया।
सिलामई गांव की ललिता देवी ने थाने में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने पिता के घर रहती है। एक अगस्त की रात को गांव के गंगासिंह, विपेंद्र, जुगेंद्र, प्रवेंद्र शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आकर उत्पात मचाने लगे। दरवाजा न खोलने पर तोड़ दिया और पथराव करने लगे। दरवाजा टूटने के बाद चारों आरोपी जबरन घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के फोन करने पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने कहा महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद