फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाहर कूड़ा डालने के विवाद में महिला पर ईंटों-डंडों से हमला

Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में घर के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर महिला और परिजन पर आरोपियों ने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान महिला घायल हो गई। मामले में पीड़िता ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव गंगागढ़ निवासी नेमा उर्फ काजल पत्नी देवेश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह रविवार शाम 4:50 बजे गांव की अनोखी देवी ने अपने घर का कूड़ा उनके घर के सामने डाल दिया। विरोध करने पर अनोखी देवी, उसकी बेटी विशाखा और परिवार के अन्य सदस्यों ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और ईंटों से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान विशाखा ने ईंट से उसके सिर पर वार किया, इससे वह घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। मामले में उसने अनोखी, विशाखा, राजू, रितिक और श्यामा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - आंचल चौहान, सदर सीओ कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें