फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, हाथ में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव सिरावली में बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़िता के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी अग्रवती पत्नी रामवीर ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की शाम उनका 6 वर्षीय नाती आयुष घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव के महेंद्र, कायमसिंह और विजय गालीगलौज करते हुए जबरन घर में घुस आए।
महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें