फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला व युवक ने जान देने का किया प्रयास

Tue, 07 Jul 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और एक महिला ने जान देने का मंगलवार को प्रयास किया। दोनों को परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव बाहिदपुर माफी निवासी बनवारी लाल (30) पुत्र शंकर सिंह ने मंगलवार की दोपहर घर पर फंदा लगा लिया। परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। भाई रिंकू ने बताया कि उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया।
वहीं, कासगंज में गली जौरा-भौंरा निवासी साधना (28) पत्नी सतीश चंद्र ने मंगलवार की शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके मामा रंजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें