फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मक्का के खेत में महिला से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मक्का के खेत में काम कर रही एक महिला के साथ मंगलवार को आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना ढोलना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को खेत में कार्य कर रही महिला को युवक ने अकेला पाकर दबोच लिया। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला आरोपी के चंगुल से छूटी तो उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना ढोलना पहुंचे परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी जितेंद्र निवासी गांव चकेरी को गिरफ्तार लिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें