फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बिना बताए घर से चली गई पत्नी, एक वर्ष की बच्ची छोड़ गई, फंदे से झूल गया पति, मायके वाले धमका रहे थे

Tue, 25 Apr 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में पति से कहासुनी के बाद पत्नी बिना बताए घर से चली गई। वह एक वर्ष की बच्ची को घर पर ही छोड़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी बिना बताए चली गई। घर पर एक वर्ष की बच्ची को छोड़ गई। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। मायके वाले पति को धमकाने लगे। दमकी से डरकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के प्यारम्पुर गांव का है। गांव निवासी नरेश (26) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन ने बताया कि नरेश की अपनी पत्नी के साथ ठीक नहीं बनती थी। एक दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्सा होकर घर छोड़कर चली गई। घर पर एक वर्ष की बच्ची को छोड़ गई। 

ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे से लटकता देखा

जानकारी हुई तो नरेश ने उसकी तलाश की। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने पत्नी के मायके में जानकारी दी। इस पर मायके वाले इसे धमकी देने लगे। मुकदमा में फंसाने की बात कहने लगे। पूरी रात बीत गई, लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। इसके बाद वह जगंल की तरफ गया और पेड़ पर फांसी लगा ली। ग्रामीण उधर से गुजरे तो उसे फंदे से लटकता देखा। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर अमरेश गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें