फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति के रंग लगाने से मना करने पर पत्नी ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

Thu, 05 Mar 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कासगंज। अमांपुर के गांव सरसईनरू में पति के रंग लगाने की मना करने पर नाराज पत्नी ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सरसई नरू निवासी आरती (23) पत्नी विपिन सुबह होली खेल रही थी। पति ने उसे रंग लगाने से मना कर दिया। इस बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। उनकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद नाराज पत्नी आरती ने घर में रखी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां डॉक्टर ने उसकी हालात को गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें