फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: करंट की चपेट में आने से झुलसा बालक, घायल

Thu, 05 Mar 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कासगंज। कोतवाली के गांव सैलई में फसलों की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगे तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर बालक झुलसकर घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खेत स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सैलई निवासी खेमकरण का पुत्र सौरभ (7) खेत पर लगे तारों की करंट की चपेट में बृहस्पतिवार को आ गया। उसकी पत्नी कमलेश ने बताया कि पति खेमकरण के साथ खेत पर मक्का की गुड़ाई कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे सौरभ गांव से होली खेलकर खेत की ओर आ रहा था। खेतों में फसलों की रखवाली के लिए चारों तार कसी की हुई है। महिला का आरोप है कि इसी दौरान तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में बेटा सौरभ आकर झुलस गया। उसकी चीख सुनकर वह और पति दौड़कर मौके पर पहुंचे और बेेटे को तारों से अलग किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें