फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति से कहासुनी पर पत्नी ने किया कीटनाशक पदार्थ का सेवन

Sun, 25 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव खुदाताल में शनिवार की रात पति से कहासुनी होने के बाद महिला ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे रेफर कर दिया
विज्ञापन

गांव खुदाताल निवासी कुसुमा देवी पत्नी हरीशच्ंद्र का शनिवार की रात पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। उसके देवर रामपाल ने बताया कि हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर ले आए हैं।


- कीटनाशक पदार्थ का सेवन करने वाली महिला को उसके परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। - डॉ.संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें