फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जहां रुकने थे कदम...वहां दाैड़ रही बेफिक्री

विज्ञापन
फोटो22कासगंज में आवास विकास क्रॉसिंग बंद होने पर रेलवे लाइन के बीचसे निकलता साइकिल सवार व युव
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर ट्रेन गुजरने का इंतजार करना अब कई लोगों के लिए सब्र का इम्तिहान नहीं बल्कि जानलेवा बनता जा रहा है। थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं जिससे कई बार वे ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के एटा रोड स्थित गणेशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जीवंत उदाहरण देखने को मिला। जहां मंगलवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं ठीक उसी स्थान पर दोपहर में लोग फिर से फाटक के नीचे से निकलकर जाते नजर आए। ट्रेन की आहट और सायरन बजने के बावजूद राहगीर साइकिल, बाइक और पैदल ही पटरियों के बीच से निकलते दिखाई दिए।
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार मीना ने बताया कि क्रॉसिंग बंद होने पर ट्रैक पार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जागरूकता फैलाई जाती है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

-
बंद फाटक से गुजर रहे स्कूली छात्र
कुछ ऐसा ही नजारा शहर की आवास विकास कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर करीब 1:30 बजे देखने को मिला। रामनगर-कासगंज पैसेंजर के गुजरने से पहले जब गेटमैन ने बैरियर बंद करना शुरू किया तब भी लोग वाहन निकालते रहे। बैरियर बंद होने के बावजूद कुछ स्कूली बच्चे साइकिलों के साथ और एक बाइक चालक नीचे से निकलने की फिराक में था। हालांकि, मौके पर तैनात पीआरडी जवान की कड़ी चेतावनी के बाद बाइक चालक पीछे हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें