फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जन सुनवाई में लगाई गुहार तो डीएम पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 02 Jan 2026 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो16सोरोंजी सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। सर मेरे बच्चे का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरोंजी में हुआ है, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी वहां से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। बहुत परेशान हो चुका हूं। नगला लाले निवासी मोहित कुमार की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने खुद सीएचसी की तहकीकात करने की ठानी। औचक निरीक्षण में जहां शिकायत सही पाई गई वहीं केंद्र पर अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। पीड़ित को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं अनुपस्थित दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जन सुनवाई के दौरान मोहित कुमार निवासी नगला लाले अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। यहां से करीब 11 बजे जिलाधिकारी प्रणय सिंह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शिकायत सही मिलने पर सबसे पहले उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। केंद्र पर पसरी गंदगी को देखकर डीएम खासा नाराज हुए। केंद्र पर न तो सफाई थी और न ही प्रकाश की उचित व्यवस्था। जिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन से जो दवाई दी जाती है, वह दवाई मरीजों को दी जाएं। निरीक्षण के दौरान पुरानी मशीन से एक्सरे किए जाने पर डीएम खासा नाराज हुआ। उन्होंने तत्काल नई मशीन को चालू कर उपयोग में लाने को के निर्देश दिए। वहीं जन्म प्रमाणपत्र की शिकायत सही मिलने पर उन्होंने तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी अभिषेक शर्मा, फिजिशियन निशांत तिवारी के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें