फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दुर्घटना में घायलों की जान बचाकर बन जाएं राहवीर

Fri, 02 Jan 2026 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10कलेक्ट्रेट पर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम प्रणय सिंह साथ में एआरटी
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने और राहवीर बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद मिल जाएं तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए सरकार की ओर से राहवीर योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने लोगों से ओवर स्पीड से बचने, शराब पीकर वाहन न चलाने और कोहरे में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। यातायात जागरूकता वाहन, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, व्यस्त चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। वैन में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। कोहरे के मौसम में हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाना जरूरी है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें बस, ट्रक, ई-रिक्शा एवं टैक्सी चालकों तथा यूनियन पदाधिकारियों को जीरो फैटैलिटी लक्ष्य की जानकारी दी गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान टीएसआई लक्ष्मण सिंह, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज के अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें