फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नगर पालिका कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का स्वागत

Tue, 13 Jan 2026 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो25गंजडुंडवारा में अ​धिशाषी अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के स
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पालिका परिसर में नगर पालिका निकाय सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर गठित इस कार्यकारिणी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष दीपक बाबू ने संघ के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निकाय के विकास और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। इस संबंध में संघ की ओर से अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन ने सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाई। नई टीम में संरक्षक पद पर रघुवीर कुमार वाल्मीकि, अध्यक्ष पद पर राजकुमार उर्फ राजू वाल्मीकि, महामंत्री पद पर सुखवीर सिंह वाल्मीकि, कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर मोरमुकट वाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार और उपाध्यक्ष पद पर राधा देवी एवं सन्नो देवी चुने गए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ कर्मचारी हितों और शहर की सेवा में कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें