फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तहसीलदार सहित 17 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 13 Jan 2026 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सहावर में रक्तदान करते तहसीलदार । संवाद
विज्ञापन
सहावर। तहसील परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार संदीप चौधरी और रक्तदाता समूह संस्था ने किया। शिविर में तहसीलदार समेत 17 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार सक्सेना के निर्देश पर तहसील परिसर में डॉ. मनीष, रवि, विशाल, लेखपाल नवरत्न, आलोक कुमार, शिवाकांत ने शिविर की व्यवस्था संभाली। युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदाताओं में तहसीलदार संदीप चौधरी, पंकज पचौरी, कुलदीप उपाध्याय, राजेश कुमार, बैनामा लेखक सूर्य प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव रोहित, सुधीर, आतिफ मोहम्मद मियां सहित तहसीलकर्मी शामिल थे। तहसीलदार संदीप चौधरी ने कहा कि अगर हम रक्तदान करने का संकल्प लें तो खून की कमी से किसी की जान न जाए। खून का कोई विकल्प नहीं होता है, इसलिए रक्तदान महादान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें