फोटो08जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
कासगंज। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बच्चे तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बीते छह दिनों में 1236 से अधिक बच्चे डायरिया, बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं के कारण जिला अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है।जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। इनमें बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह दिनों में 1236 बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर इलाज के लिए पहुंचे हैं। अस्पताल में बाल रोग विभाग में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे वे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। विशेष रूप से छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।अस्पताल पहुंच रहे परिजनों में भी चिंता का माहौल है। कई अभिभावकों का कहना है कि अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है, जिससे उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।